ePaper

बिहार : सांसद अरुण कुमार ने बताया अपने आपको रालोसपा का असली नेता

Updated at : 19 Aug 2016 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सांसद अरुण कुमार ने बताया अपने आपको रालोसपा का असली नेता

वैशाली : केंद्र सरकार में एनडीए के मुख्य घटक दल और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. रोलोसपा से निलंबित सांसद अरुण कुमार ने अब नये सिरे से उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोला है. अरुण कुमार ने अपने आपको पार्टी का असली नेता करार दिया है. अरुण […]

विज्ञापन

वैशाली : केंद्र सरकार में एनडीए के मुख्य घटक दल और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. रोलोसपा से निलंबित सांसद अरुण कुमार ने अब नये सिरे से उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोला है. अरुण कुमार ने अपने आपको पार्टी का असली नेता करार दिया है. अरुण ने मीडिया को कहा है कि पार्टी में बाहरी लोगों को बहुत ज्यादा तरजीह दी गयी जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी. बाहरी लोगों को पार्टी में शामिल करने से पार्टी को अच्छा खासा नुकसान का सामना करना पड़ा है.

सांसद अरुण कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने उनके मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है और उसके चलते उन्हें विरोध का बिगूल फूंकना पड़ा. पार्टी से निलंबित किये गये नेता और विधायक ललन पासवान ने भी उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोला है. ललन पासवान ने अपने आपको निलंबित किया जाना असंवैधानिक करार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन