छत पर दौड़ रही करेंट से दंपती की मौत

Updated at : 13 Jul 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
छत पर दौड़ रही करेंट से दंपती की मौत

हाजीपुर : शहर के कचहरी रोड स्थित मकान में करेंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गयी. मृतक सुभाष चौक के निकट पान-खैनी की दुकान चलाता था. घटना मंगलवार को तड़के हुई. मृत दंपती महनार के निकट मुरौवतपुर गांव के रहनेवाले बताये गये हैं. बताते हैं कि सुरेंद्र साह का 32 वर्षीय पुत्र जगदीश साह […]

विज्ञापन

हाजीपुर : शहर के कचहरी रोड स्थित मकान में करेंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गयी. मृतक सुभाष चौक के निकट पान-खैनी की दुकान चलाता था. घटना मंगलवार को तड़के हुई. मृत दंपती महनार के निकट मुरौवतपुर गांव के रहनेवाले बताये गये हैं. बताते हैं कि सुरेंद्र साह का 32 वर्षीय पुत्र जगदीश साह और उसकी पत्नी सोनी देवी अपने चार साल के बच्चे के साथ कचहरी रोड स्थित विकास कुमार के मकान में करीब दो साल से किराये पर रहता था.

मंगलवार की तड़के सुबह सोनी देवी कपड़ा डालने के लिए छत पर गयी थी. लोहे के तार पर जैसे ही कपड़ा डालने लगी कि उसमें आ रही बिजली की करेंट की चपेट में वह आ गयी. उसे बचाने आया उसका पति जगदीश साह भी करेंट की चपेट में आ गया. दोनों की वहीं झुलस कर मौत हो गयी. बताया गया है कि उसका चार साल का मासूम बच्चा आयुष अपनी मां के पास रोता पड़ा रहा. छत पर दौड़…

आश्चर्य की बात है कि तार में आ रही करेंट से माता-पिता की मौत हो गयी वहीं बच्चे को कुछ भी नहीं हुआ. बताया जाता है कि सोनी देवी के पिता सुरेंद्र साह भी इसी मकान में दूसरे रूम में रह कर कचहरी रोड में पान-खैनी की दुकान चलाते हैं. घटना के समय वह बाहर थे. लौट कर वह जैसे ही छत पर गये तो बेटी और दामाद को छत पर गिरा देख चिल्लाने लगे. हल्ला सुन आसपास के लोग छत पर दौड़े और बिजली विभाग को फोन कर लाइन कटवाया. मौके पर पहुंचे मकान मालिक विकास कुमार ने घटना की सूचना नगर थाने को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन