बिजली बिल सुधार के लिए हर शुक्रवार को लगेगा शिविर

हाजीपुर : बिजली बिल के झटके से जिन उपभोक्ताओं के होश उड़ जा रहे हैं, उनके लिए एक सुुकूनदायी खबर है. अब प्रत्येक शुक्रवार को नगर के कौनहारा घाट स्थित विद्युत कार्यालय में विशेष शिविर लगाकर बिजली बिल की गड़बड़ी दुरुस्त की जायेगी. मालूम हो कि बिजली बिल में अनियमितता और अनाप-शनाप बिल भेज दिये […]
हाजीपुर : बिजली बिल के झटके से जिन उपभोक्ताओं के होश उड़ जा रहे हैं, उनके लिए एक सुुकूनदायी खबर है. अब प्रत्येक शुक्रवार को नगर के कौनहारा घाट स्थित विद्युत कार्यालय में विशेष शिविर लगाकर बिजली बिल की गड़बड़ी दुरुस्त की जायेगी. मालूम हो कि बिजली बिल में अनियमितता और अनाप-शनाप बिल भेज दिये जाने के कारण उपभोक्ता सर पीटने को बाध्य हैं. नाजायज ढ़ंग से हजारों-लाखों का बिल मिलने से परेशान उपभोक्ता बिल में सुधार के लिए विद्युत कार्यालय का चक्कर लगाकर थक जा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा. हर रोज विद्युत कार्यालय में बिल सुधार के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




