हजारों-लाखों का बिल मिलने से परेशान उपभोक्ता को मिलेगी राहत

Updated at : 08 Jul 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
हजारों-लाखों का बिल मिलने से परेशान उपभोक्ता को मिलेगी राहत

आज से शुरू की जा रही है इस शिविर की शुरुआत बीपीएल परिवारों को मुफ्त में मिलेगा गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना का केंद्रीय मंत्री रामविलास ने किया उद्घाटन बीपीएल परिवारों को मुफ्त में मिलेगा गैस कनेक्शन हाजीपुर : बीपीएल परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन देने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला का केंद्रीय […]

विज्ञापन

आज से शुरू की जा रही है इस शिविर की शुरुआत

बीपीएल परिवारों को मुफ्त में मिलेगा गैस कनेक्शन
उज्ज्वला योजना का केंद्रीय मंत्री रामविलास ने किया उद्घाटन
बीपीएल परिवारों को मुफ्त में मिलेगा गैस कनेक्शन
हाजीपुर : बीपीएल परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन देने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला का केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने उद्घाटन किया. गांधी सेतु पथ पर स्थित फन प्वाइंट रिसोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री पासवान ने बीपीएल परिवारों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया. इस अवसर पर स्थानीय विधायक अवधेश कुमार, विभिन्न पेट्रॉलियम कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में राजग कार्यकर्ता मौजूद थे. इस अवसर पर दो सौ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिये गये.
क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पूरे देश में तीन वर्षों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करनेवाले पांच करोड़ परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन देने की योजना है. स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरूआत की गयी है.
कहां करें आवेदन : सामाजिक एवं आर्थिक गणना 2011 के आधार पर बीपीएल परिवार की महिला सदस्यों के नाम पर कनेक्शन दिये जायेंगे. इसके लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, बीपीएल
राशन कार्ड एवं केवाइसी के साथ
संबंधित गैस एजेंसी में जमा करायेंगे. इसके साथ ही आवेदिका को अपने परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड की छाया प्रति भी देनी होगी.
खरीदना होगा अपना चूल्हा : सरकार ने गरीबों के लिए गैस कनेक्शन भले ही मुफ्त में दिये हो, लेकिन उन्हें चूल्हा अपना खरीदना होगा. चूल्हे की कीमत 990 रुपये है. जिनके पास गैस चूल्हे के लिए रुपये नहीं होंगे, उन्हें कर्ज के रूप में चूल्हा मिलेगा, लेकिन गैस की सब्सिडी से वह राशि काट ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन