मेडिकल कॉलेज व आइटीआइ शीघ्र

Updated at : 08 Jul 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज व आइटीआइ शीघ्र

सराहनीय . महुआ में स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने ईद मिलन समारोह में हिस्सा लिया महुआ में सभी रूटों के लिए सड़कों का जाल बिछाया जायेगा : तेज प्रताप महुआ सदर/चेहराकलां : महुआ में बहुत ही जल्द मेडिकल कॉलेज एवं आइटीआइ का भवन निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. यह घोषणा सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव […]

विज्ञापन

सराहनीय . महुआ में स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने ईद मिलन समारोह में हिस्सा लिया

महुआ में सभी रूटों के लिए सड़कों का जाल बिछाया जायेगा : तेज प्रताप
महुआ सदर/चेहराकलां : महुआ में बहुत ही जल्द मेडिकल कॉलेज एवं आइटीआइ का भवन निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. यह घोषणा सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने महुआ के शाही मसजिद के प्रांगण में ईद मिलन समारोह में भाग लेते हुए की. श्री यादव ने कहा कि महुआ में मेडिकल कॉलेज एवं आइटीआइ खुल जाने से यहां के छात्र-छात्राओं को मेडिकल और औद्योगिक प्रशिक्षण की पढ़ाई के लिए पटना, कोटा,
दिल्ली और चेन्नई जैसे महानगरों में जाकर ऊंची फीस नहीं भरनी होगी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि महुआ में सभी रूटों के लिए सड़कों का जाल बिछाया जायेगा. उन्होंने कहा कि महुआ के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील हूं. यहां सिर्फ आना, नहीं आना मायने नहीं रखता है. उन्होंने कहा कि मैं महीना-दो महीने में एक बार महुआ जरूर आकर अपने क्षेत्र का हालचाल जानूंगा. महुआ का सर्वांगीण विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है और महुआ का विकास हर क्षेत्र में होकर रहेगा.
छात्राें को मेडिकल व आइटीआइ के िलए नहीं जाना होगा इधर-उधर
अस्पताल की दुर्दशा पर लगायी फटकार
महुआ के अस्पतालों में बंद पड़े अल्ट्रासाउंड सेंटर, न्यू बॉर्न यूनिट, ऑपरेशन सहित कई यूनिटों की शिकायत पर उन्होंने मौके पर उपस्थित वैशाली सिविल सर्जन को स्वास्थ्य मंत्री ने जम कर फटकार लगायी और अस्पताल से संबंधित सारी व्यवस्था को शीघ्र ही सुचारु करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि महुआ में जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा तथा वाहन पड़ाव के इर्द-गिर्द पड़ी खाली सरकारी भूमि पर कलागृह का निर्माण कराया जायेगा. कार्यक्रम के बाद दोनों मंत्रियों ने शाही मसजिद के प्रांगण में गले मिल कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी.
इस अवसर पर विधान पार्षद सुबोध कुमार, युवा राजद जिलाध्यक्ष संजय पटेल, पूर्व उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार, जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह, मो कलाम, अनिल गुप्ता, राजद नेता रामाशंकर यादव, मो सफदर, मो इरशाद, कामेश्वर राय, रामेश्वर गुप्ता, राजकमल जायसवाल,
बड़ेलाल यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री ने चेहराकलां प्रखंड के शाहपुर खुर्द, मंसूरपुर हलैया, कैला कलां, करहटिया बुजुर्ग आदि गांवों में भ्रमण कर मुसलमान भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी. इस मौके पर अशोक कुमार राय, देव प्रसाद यादव, यदुनंदन राय, उपेंद्र साह, हिमांचल कुमार आदि उनके साथ थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन