युवक की मौत पर अस्पताल उपाधीक्षक से जवाब-तलब

Updated at : 07 Jul 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की मौत पर अस्पताल उपाधीक्षक से जवाब-तलब

हाजीपुर : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान एक जख्मी युवक की मौत के मामले में अस्पताल के उपाधीक्षक एवं आधा दर्जन कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. कर्मियों का एक दिन का वेतन भी काटा गया है. सदर अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल 20 वर्षीय युवक […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान एक जख्मी युवक की मौत के मामले में अस्पताल के उपाधीक्षक एवं आधा दर्जन कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. कर्मियों का एक दिन का वेतन भी काटा गया है. सदर अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल 20 वर्षीय युवक को भरती कराया गया था.

बाइक सवार युवक राजापाकर थाना क्षेत्र में टेंपो की ठोकर से जख्मी हो गया था. उसके सिर का अंदरूनी हिस्सा बाहर आ चुका था. इमरजेंसी में आने के कुछ देर बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी थी. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के ताजपुर मोरवा निवासी विश्वनाथ साह के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई थी.

मौत के बाद हुआ था हंगामा : मौत के बाद हुए हंगामे और स्थानीय विधायक अवधेश सिंह द्वारा फोन से शिकायत किये जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी रवींद्र कुमार मामले की तफतीश में सदर अस्पताल पहुंचे. सीएस, डीएस बुलाए गये. मौके पर मौजूद एनडीए नेताओं, कार्यकर्ताओं का कहना था कि ऑक्सीजन के अभाव में युवक की जान चली गयी. युवक को ट्रीटमेंट देने वाले डॉक्टर का कहना था कि युवक की जान किसी भी कीमत पर नहीं बच
सकती थी. अनुमंडल पदाधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद जांच और कार्रवाई की बात कही थी. ऑक्सीजन नहीं रहने के मामले में सिविल सर्जन डॉ इंद्रदेव रंजन ने जांच के दौरान पांच ऑक्सीजन सिलिंडर खाली पाये.
हेल्थ मैनेजर का 10 प्रतिशत वेतन काटने का आदेश
छह कर्मियों से शो-कॉज और एक दिन का वेतन काटा
चौबीस घंटे में हुई कार्रवाई
मामले की जांच-पड़ताल के बाद सीएस ने डीएस डॉ यूपी वर्मा को शो-कॉज नोटिस भेजा है. इस मामले में लापरवाही को लेकर हेल्थ मैनेजर का 10 प्रतिशत वेतन काटने का आदेश दिया गया. इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा गया है. अगली कार्रवाई के पहले इन सबों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. जिन कर्मियों का वेतन काटा गया , उनमें दो फॉर्मासिस्ट संजीव कुमार राय एवं संजय कुमार देवव्रत, दो एएनएम मुन्नी कुमारी एवं मिंतर देवी तथा वार्ड अटेंडेंट कृष्ण कुमार राय शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन