व्यवसायियों को सुरक्षा देने में राज्य सरकार विफल: पासवान

Updated at : 05 Jul 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायियों को सुरक्षा देने में राज्य सरकार विफल: पासवान

स्वर्ण व्यवसायी की हत्या और लूट की घटना के बाद पहुंचे पासवान हाजीपुर : केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार व्यवसायियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है. सूबे में रोज लूट और हत्या की घटनाएं घट रही हैं लेकिन सरकार कुछ कर पाने में […]

विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी की हत्या और लूट की घटना के बाद पहुंचे पासवान

हाजीपुर : केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार व्यवसायियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है. सूबे में रोज लूट और हत्या की घटनाएं घट रही हैं लेकिन सरकार कुछ कर पाने में असफल है. श्री पासवान ने सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय के समीप अपराधियों द्वारा स्वर्ण व्यवसायी विनोद कुमार की गोली मार कर हत्या कर पांच लाख के जेवरात की लूट पर गहरी चिंता प्रकट की.

केंद्रीय मंत्री श्री पासवान सोमवार को मृतक के परिजनों से मिलने हाजीपुर पहुंचे थे. स्थानीय सोनी कॉम्प्लेक्स में स्वर्ण व्यवसायियों से मुलाकात के दौरान मृतक के भाई रवि सोनी एवं रवींद्र सोनी से भी उन्होंने मुलाकात की. उन्होंने मृतक के भाई को नौकरी देने एवं आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने वैशाली एसपी राकेश कुमार से मोबाइल बात कर फरार अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की. इस मौक पर मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद, हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह, युवा लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कृष्णा सोनी, कुंदन राय, सरोज कुमार, कन्हैया कुमार, रंजीत सोनी, विनोद कुमार, प्रकाश लाल चौधरी एवं अन्य व्यवसायियों ने श्री पासवान को अपनी समस्याएं रखते हुए इसके लिए कार्रवाई का अनुरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन