चिकेन पॉक्स से लोग हो रहे पीड़ित, विभाग बेखबर

Updated at : 02 Jul 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
चिकेन पॉक्स से लोग हो रहे पीड़ित, विभाग बेखबर

पटेढ़ी बेलसर : प्रखंड क्षेत्र की नौ पंचायतों में महीनों से चिकेन पॉक्स एवं मिजिल्स के फैलने से प्रत्येक पंचायत में लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं, जिसमें बच्चों की संख्या सर्वाधिक है. अब तक सैकड़ों लोगों तक इस रोग ने दस्तक दी है. फिर भी स्वास्थ्य विभाग उदासीन है. स्वास्थ्य विभाग के पास ग्रसित […]

विज्ञापन
पटेढ़ी बेलसर : प्रखंड क्षेत्र की नौ पंचायतों में महीनों से चिकेन पॉक्स एवं मिजिल्स के फैलने से प्रत्येक पंचायत में लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं, जिसमें बच्चों की संख्या सर्वाधिक है. अब तक सैकड़ों लोगों तक इस रोग ने दस्तक दी है.
फिर भी स्वास्थ्य विभाग उदासीन है. स्वास्थ्य विभाग के पास ग्रसित लोगों का कोई आंकड़ा नहीं है और न रोकथाम के उपाय का प्रचार-प्रसार व जागरूकता अभियान चलाने की फुरसत है. मरीज भगवान भरोसे हैं.
भजन-कीर्तन से उपचार की कोशिश : इस रोग को गांव-गवई में माता मइयां मान कर पुराने अंदाज में अब भी भजन-कीर्तन का गायन कर लोग इससे मुक्ति देने की अाराधना करते हैं.
इसी के साथ मालाकार जाति के पेशेवर माली जड़ी-बूटी से इस रोग को भगाने का काम कर रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, एएनएम, आशा सहित अन्य अगर क्षेत्र में मिलते हैं और इनसे इस वाबत पूछा जाता है, तो अपनी अज्ञानता बता कर वह चूप हो जाते हैं. इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क किये जाने पर साफ कहा जाता है कि यहां इसकी कोई व्यवस्था नहीं है, और न कोई इलाज है.
भगवान भरोसे उपचार करा रहे लोग : विभागीय उच्चाधिकारी भी कुछ बताने में सक्षम नहीं हैं. फलस्वरूप ग्रामीण या पीड़ित परिवार उसी माता मइया के भरोसे जीवन-यापन कर रहे हैं.
अगर यही स्थिति रही और स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम नहीं चलाया, तो प्रखंड क्षेत्र का शायद कोई परिवार इस जानलेवा रोग से वंचित रह पायेगा. इधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेढ़ी बेलसर के चिकित्सकों का कहना है कि सभी एएनएम को चिकेन पॉक्स, मिजिल्स के लक्षण उपचार एवं बचाव की जानकारी दी जा चुकी है. लोगों को जागरूक करना उनका प्राथमिक दायित्व है. उनके माध्यम से ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक रोग एवं रोगी प्रतिवेदित होते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन