पुलिस पर हमला मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 01 Jul 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर हमला मामले में एक गिरफ्तार

हाजीपुर : सदर थाने में तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने सवा दो सौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है. रामाशीष चौक पर सदर थाना क्षेत्र से महज चंद कदमों की दूरी पर सदर प्रखंड के मुख्य गेट पर बुधवार की देर रात हुई भीषण अगलगी से लगभग 10 दुकानें जल […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाने में तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने सवा दो सौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है. रामाशीष चौक पर सदर थाना क्षेत्र से महज चंद कदमों की दूरी पर सदर प्रखंड के मुख्य गेट पर बुधवार की देर रात हुई भीषण अगलगी से लगभग 10 दुकानें जल कर राख हो गयी थीं. इस घटना में फायर ब्रिगेड और पुलिस के देर से पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तोड़फोड़ कर सदर थाने में भी जम कर हंगामा किया था.

इसमें थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये थे और पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी थी. इस मामले में सदर थाने में 25 नामजद एवं दो सौ अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. सदर थानाध्यक्ष के बयान पर कांड संख्या 229/16 दर्ज किया गया. इसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन