दीवार गिरने से दब कर बच्चे की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

Updated at : 27 Jun 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
दीवार गिरने से दब कर बच्चे की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

देसरी थाने के उफरौल गांव में हुई घटना देसरी (वैशाली) : देसरी थाना क्षेत्र के उफरौल चौक स्थित कॉर्पोरेशन बैंक के सामने रविवार की सुबह एक घर की दीवार गिरने से उसमें दब कर एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां और दो वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. […]

विज्ञापन

देसरी थाने के उफरौल गांव में हुई घटना

देसरी (वैशाली) : देसरी थाना क्षेत्र के उफरौल चौक स्थित कॉर्पोरेशन बैंक के सामने रविवार की सुबह एक घर की दीवार गिरने से उसमें दब कर एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां और दो वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. गिरी दीवार मिट्टी से जोड़ कर बनायी गयी थी.

मृत बालक आदित्य कुमार उफरौल गांव के ही संजीत कुमार सिंह का पुत्र बताया गया है. दीवार कैसे गिरी यह स्पष्ट नहीं हो पायी है. बताया गया है कि दीवार गिरने के समय आदित्य अपनी मां और छोटे भाई के साथ चापाकल पर नहा रहा था. इसी दौरान अचानक दीवार गिरने से सारा ईंट उसके शरीर के ऊपर जमा हो गया और उसमें वह दब गया. दीवार गिरने की

दीवार गिरने से दब कर…
जोरदार आवाज सुन कर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे. लोगों ने देखा कि संजीत की पत्नी एवं उसका दो वर्षीय पुत्र ईंट के चोट लगने से गंभीर रूप से घायल पड़ा है. घायल महिला ने लोगों से बताया कि उसका एक पुत्र सात वर्षीय आदित्य ईंट के नीचे दबा हुआ है. लोगों ने आनन-फानन में ईंट हटा कर बेहोशी हालत में बच्चा को बाहर निकाला.
बताया गया है कि उस समय बच्चे की हल्की सांस चल रही थी, जिसे लोगों ने उठा कर तुरंत ही इलाज के लिए हाजीपुर लेकर चल दिये, लेकिन जाने के दौरान रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार के साथ सीओ प्रकाश कुमार सिन्हा ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये दी है. घटना में घायल मां-बेटे को इलाज के लिए भरती कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन