प्राचार्य ने प्रयोगशाला प्रभारी को निलंबित किया

Updated at : 19 Jun 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
प्राचार्य ने प्रयोगशाला प्रभारी को निलंबित किया

बिदुपुर (वैशाली) : संत कबीर महंत रामदयाल दास महाविद्यालय, बिदुपुर के असृजित पद पर कार्यरत भूगोल प्रयोगशाला प्रभारी राजेश्वर राय के साक्षात्कार से भूचाल आ गया है. श्री राय के द्वारा एक टीवी चैनल को दिये गये साक्षात्कार से महाविद्यालय प्रबंधन एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया. महाविद्यालय कर्मियों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर […]

विज्ञापन
बिदुपुर (वैशाली) : संत कबीर महंत रामदयाल दास महाविद्यालय, बिदुपुर के असृजित पद पर कार्यरत भूगोल प्रयोगशाला प्रभारी राजेश्वर राय के साक्षात्कार से भूचाल आ गया है. श्री राय के द्वारा एक टीवी चैनल को दिये गये साक्षात्कार से महाविद्यालय प्रबंधन एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया. महाविद्यालय कर्मियों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर इस मामले में प्राचार्य से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य जगदीश प्रसाद सिंह ने महाविद्यालय के पत्रांक-64/16 के माध्यम से राजेश्वर राय को निलंबन करते हुए 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है. साथ ही सेवा समाप्त करने के लिए कार्रवाई करने के संबंध में पत्र में लिखा है.
खुद को बताया था प्राचार्य का भाई
विदित हो कि प्रयोगशाला प्रभारी राजेश्वर राय ने एक टीवी चैनल के सामने इंटर परीक्षा में विद्यार्थियों के प्राप्तांक में उलट-फेर कराने के लिए अपने आपको प्राचार्य का भाई बताया था. प्राचार्य श्री सिंह ने बताया कि असृजित पद पर नियुक्ति के कारण उन्हें अनुदान की राशि नहीं दी है.
इस कारण एक साजिश के तहत फंसाने के उद्देश्य से श्री राय ने यह बयान दिया है. जानकारी के अनुसार, 10 दिनों के अंदर बोर्ड के सचिव के नेतृत्व में गठित कमेटी द्वारा महाविद्यालय का रेकाॅर्ड एवं भू-सत्यापन किया जाना है. इस कारण प्रबंधन एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया है. हालांकि प्राचार्य इन आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन