लिच्छवी बीएड कॉलेज के संचालक व हेड क्लर्क गिरफ्तार

Updated at : 18 Jun 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
लिच्छवी बीएड कॉलेज के संचालक व हेड क्लर्क गिरफ्तार

हाजीपुर : शहर के लिच्छवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, दिघी कला के संचालक और प्रधान लिपिक को फर्जी दस्तावेज तैयार करने और फर्जी डिग्री बांटने के आरोप में शुक्रवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. राज्य सरकार के निर्देश पर कॉलेज की जांच के लिए गयी टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने और जांच में […]

विज्ञापन

हाजीपुर : शहर के लिच्छवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, दिघी कला के संचालक और प्रधान लिपिक को फर्जी दस्तावेज तैयार करने और फर्जी डिग्री बांटने के आरोप में शुक्रवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. राज्य सरकार के निर्देश पर कॉलेज की जांच के लिए गयी टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने और जांच में सहयोग नहीं करने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था.

पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया. इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी मो मसलेउद्दीन और वरीय उपसमाहर्ता के वीरेंद्र कुमार के संयुक्त बयान पर कॉलेज के सचिव एवं सदर थाना क्षेत्र के दिघी कलां पूर्वी निवासी सुरेशचंद्र प्रसाद सिन्हा के पुत्र डॉ आशुतोष चंद्रा और नगर थाना क्षेत्र के रामजीवन चौक निवासी के प्रेम शंकर सिंह के पुत्र और कॉलेज के प्रधान लिपिक मुकेश कुमार सिंह, समेत कॉलेज के प्राचार्य, प्रबंधक और अन्य कर्मियों के विरुद्ध कूट रचना

लिच्छवी बीएड कॉलेज…
जालसाजी और ठगी के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विदित हो कि गुरुवार को वैशाली डीएम रचना पाटील और एसपी राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कॉलेज में छापेमारी की थी और निरीक्षण के क्रम में कॉलेज के संचालन में भारी गड़बड़ी पाये जाने के बाद दोनों को हिरासत में लिया था.
सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद आज जेल भेजे जाने के दौरान कॉलेज संचालक के लोगों ने कुछ मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी भी की तथा गाली-गलौज की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन