उत्पाद पुलिस ने शराब पीते दो को दबोचा

हाजीपुर : पूर्ण शराबबंदी को लागू करने को मुस्तैद उत्पाद पुलिस ने दो व्यक्तियों को शराब पीते गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त सूचनानुसार गश्ती के दौरान नगर पुलिस ने शहर के डाकबंगला रोड में कुछ लोगों को शराब पीते देख मामले की जानकारी उत्पाद पुलिस को दी. सूचना पर तत्क्षण पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने […]
हाजीपुर : पूर्ण शराबबंदी को लागू करने को मुस्तैद उत्पाद पुलिस ने दो व्यक्तियों को शराब पीते गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त सूचनानुसार गश्ती के दौरान नगर पुलिस ने शहर के डाकबंगला रोड में कुछ लोगों को शराब पीते देख मामले की जानकारी उत्पाद पुलिस को दी.
सूचना पर तत्क्षण पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने नगर पुलिस के सहयोग से दो लोगों को शराब पीते हिरासत में ले लिया और नगर थाने लायी. ब्रेथ एनेलाइजर से दोनों की जांच करने और शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़ा गया युवक डाकबंगला रोड निवासी सत्य प्रकाश एवं मुन्ना कुमार बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




