मरीज के परिजनों ने किया हंगामा
Updated at : 13 Jun 2016 2:38 AM (IST)
विज्ञापन

रेफरल अस्पताल से चिकित्सकों के गायब रहने पर जतायी नाराजगी हंगामे के दो घंटे बाद पहुंचे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी के पहुंचने पर ही शुरू हो सका घायल का इलाज लालगंज सदर. लालगंज रेफरल अस्पताल की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. गत रात्रि इस रेफरल अस्पताल में एक भी डॉक्टर के ड्यूटी पर […]
विज्ञापन
रेफरल अस्पताल से चिकित्सकों के गायब रहने पर जतायी नाराजगी
हंगामे के दो घंटे बाद पहुंचे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
प्रभारी के पहुंचने पर ही शुरू हो सका घायल का इलाज
लालगंज सदर. लालगंज रेफरल अस्पताल की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. गत रात्रि इस रेफरल अस्पताल में एक भी डॉक्टर के ड्यूटी पर तैनात नहीं रहने के कारण आक्रोशित लोगों ने काफी हंगामा किया. बताया गया है कि लालगंज प्रखंड क्षेत्र की घटारो मध्य पंचायत के रौदीपोखर गांव निवासी चंद्र भूषण सिंह का पुत्र विनोद कुमार सिंह चुनावी रंजिश को लेकर आपस में हुए विवाद के दौरान मारपीट में घायल हो गया था.
इसके बाद ग्रामीण घायल विनोद कुमार सिंह को इलाज के लिए जब रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, तो यहां इलाज करने के लिए एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे. रेफरल अस्पताल में चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने के कारण लोगों ने जम कर हंगामा किया. काफी देर तक हंगामे के बाद लगभग दो घंटे पर चिकित्सा प्रभारी डॉ शशि भूषण प्रसाद अस्पताल पहुंचे और तब जाकर इलाज शुरू हो सका.
रात्रि में नहीं रहता कोई चिकित्सक : लोगों का कहना है कि रात्रि में एक भी चिकित्सक के सेवारत नहीं रहने के कारण आपात स्थिति में रात्रि में आनेवाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोगों ने कहा कि अगर इस भयानक स्थिति में सुधार नहीं लायी गयी, तो आनेवाले समय में इस अस्पताल में कभी बड़ी घटना हो सकती है. वहीं, घायल विनोद कुमार सिंह ने रानीपोखर गांव के निवासी स्व विश्वनाथ सिंह का पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए लिखित रूप से आवेदन देकर लालगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश से शिकायत की है.
कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि मैं एक मरीज को लेकर हाजीपुर गया हुआ था. लेकिन जब उनसे पूछा गया कि आप किसके भरोसे पर रेफरल अस्पताल को छोड़ गये थे, तो वे जवाब देने में कतराने लगे. इस संबंध में वैशाली सिविल सर्जन से पूछने पर उन्होंने बताया कि यह मामला काफी गंभीर है और मैं इसकी जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई करने का काम करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




