वैशाली की महिला से अहियापुर में गैंगरेप

Updated at : 09 Jun 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली की महिला से अहियापुर में गैंगरेप

हाजीपुर/मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के एक गांव में वैशाली की एक 35 वर्षीय महादलित महिला के साथ घर में घुसकर पांच लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. सभी ने मुंह बांधकर मुंह काला किया. मेडिकल जांच में भी महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है. अहियापुर थाने में महिला ने प्राथमिकी करायी है. जिसमें […]

विज्ञापन

हाजीपुर/मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के एक गांव में वैशाली की एक 35 वर्षीय महादलित महिला के साथ घर में घुसकर पांच लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. सभी ने मुंह बांधकर मुंह काला किया. मेडिकल जांच में भी महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है. अहियापुर थाने में महिला ने प्राथमिकी करायी है. जिसमें पांच लोगों को आरोपित किया है. दुष्कर्म के सभी आरोपित एक ही जाति विशेष से आते हैं. इन लोगों के डर से महिला ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है.

थानाध्यक्ष चितरंजन ठाकुर ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी कर ली गई है. पुलिस ने कोर्ट में महिला का बयान दर्ज करा दिया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार, महादलित जाति की महिला का ससुराल वैशाली में है. वह अहियापुर के एक गांव में किराये की झाेपड़ी लेकर रहती है. वह माथे पर फल बेचकर आजीविका चलाती है. मंगलवार की रात में सोने जा रही थी.

इसी दौरान पांच लोग आये. मुंह बांध कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. फिर वे लोग धमकी देते हुए चले गये. एक ग्रामीण के घर में रात भर छिपकर रही. फिर किसी तरह सुबह में थाने में पहुंचकर पुलिस से इसकी लिखित शिकायत की.

आवेदन में चंदन कुमार राय, संतोष कुमार राय, अजय कुमार राय, देवेंद्र कुमार, बैजू कुमार को आरोपित किया है. इसके बाद पुलिस ने एसकेएमसीएच में मेडिकल जांच करायी. फिर पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया. महिला ने थानाध्यक्ष से जान बचाने की गुहार भी लगायी है. थानाध्यक्ष ने महिला को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन