आर्ट्स टॉपर रूबी के गांव में दिन भर रही हलचल

Updated at : 08 Jun 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
आर्ट्स टॉपर रूबी के गांव में दिन भर रही हलचल

भगवानपुर : थाना क्षेत्र शर्मा अमर गांव स्थित इंटर कला की टॉपर रूबी के गांव में मंगलवार को दिन भर हलचल बनी रही. मुख्यमंत्री नितीश कुमार के निर्देश पर मामले को लेकर पटना के कोतवाली थाने में रूबी समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किये जाने की सूचना से रूबी के गांव में दिन भर […]

विज्ञापन

भगवानपुर : थाना क्षेत्र शर्मा अमर गांव स्थित इंटर कला की टॉपर रूबी के गांव में मंगलवार को दिन भर हलचल बनी रही. मुख्यमंत्री नितीश कुमार के निर्देश पर मामले को लेकर पटना के कोतवाली थाने में रूबी समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किये जाने की सूचना से रूबी के गांव में दिन भर हलचल मची रही. लोग दिन भर रूबी और उसके परिजनों से मिल कर इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जानकारी लेते रहे.

ओवी वैन पहुंचने पर लोग हुए जमा : प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पटना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी. मामले की छानबीन को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम के वीआर कॉलेज और रूबी के घर जाने की भनक लगते ही विभिन्न न्यूज चैनलों के ओवी वैन ने रूबी के गांव का रुख किया और शाम तीन बजे तक गांव में कई ओवी वैन पहुंच चुके थे. वैन देखते ही ग्रामीण समझ गये कि कोई बड़ा पदाधिकारी आनेवाला है और लोग वहां इकट्ठा हो गये.
घर पर केवल रूबी के दादा : पटना पुलिस के गांव पहुंचने की भनक शायद रूबी के परिजनों को पहले ही लग चुकी थी, इसलिए जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे, तो उस समय उसके घर पर केवल उसके दादा सेवानिवृत्त शिक्षक मुंशी राय उपस्थित थे. पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि रूबी के माता-पिता उसे लेकर हाजीपुर गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन