कलशयात्रा के साथ यज्ञ शुरू

लालगंज : वैशाली प्रखंड के मदरना उत्तरवारी टोला में कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हो गया. भगवान शंकर एवं महावीर हनुमान के मंदिर परिसर में उनके प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ की प्रथम वर्षगांठ पर आरंभ इस यज्ञ के लिए हाथी-घोड़ा एवं बैंड बाजे के साथ निकली भव्य कलशयात्रा में 351 कुंवारी कन्याएं व महिलाएं […]
लालगंज : वैशाली प्रखंड के मदरना उत्तरवारी टोला में कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हो गया. भगवान शंकर एवं महावीर हनुमान के मंदिर परिसर में उनके प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ की प्रथम वर्षगांठ पर आरंभ इस यज्ञ के लिए हाथी-घोड़ा एवं बैंड बाजे के साथ निकली भव्य कलशयात्रा में 351 कुंवारी कन्याएं व महिलाएं शामिल थीं,
जो गोपालपुर पोखर से गंगा नदी से लाये गये जल का जल भर कर लालगंज-जतकौली मुख्य मार्ग से विशुनपुर होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची. यज्ञाचार्य द्वारा विधिवत मंत्रोच्चर के बाद यज्ञ प्रारंभ हुआ. इससे पूर्व कलश यात्रा में शामिल महिलाएं सुबह 7 बजे यज्ञ स्थल से कलश लेकर जलभरी के लिए निकली थी. कलश यात्रा का नेतृत्व यज्ञ के लिए गठित समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ मास्टर साहब कर रहे थे.
जिसमें अलख सिंह, जुलुम सिंह, रविकांत कुमार, सभा शर्मा, हरिहर भक्त, संतोष पटेल आदि की सराहणीय भूमिका देखी गई. वहीं कलश यात्रियों के काजल कुमारी सुनिता कुमारी, अर्चना कुमारी, रूवमणी कुमार,मनीषा कुमारी, संगीता देवी, सबिता देवी आदि सैकड़ों कुवांरी कन्याएं व महिलाएं शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




