आज होगा तय, ग्रामीण सत्ता की बागडोर होगी किसके हाथ

हाजीपुर : अब इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गयीं. गुरुवार को मतगणना प्रारंभ होगी और दिन के बारह बजे तक सभी प्रखंडों की एक-एक पंचायत का परिणाम आ जाने की संभावना है. तीन माह से चल रही पंचायत चुनाव अब अंतिम चरण में है. गुरुवार दो जून से मतगणना कार्य शुरू हो रहा है. जिले […]
हाजीपुर : अब इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गयीं. गुरुवार को मतगणना प्रारंभ होगी और दिन के बारह बजे तक सभी प्रखंडों की एक-एक पंचायत का परिणाम आ जाने की संभावना है. तीन माह से चल रही पंचायत चुनाव अब अंतिम चरण में है. गुरुवार दो जून से मतगणना कार्य शुरू हो रहा है. जिले में पहली बार की गयी केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेल्ट्रान भवन में महुआ और महनार अनुमंडल के पंचायतों की मतगणना होगी,
जबकि नाइपर में हाजीपुर अनुमंडल के पंचायतों की मतगणना होगी. मतगणना को लेकर तैयारियों को जिला प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है. जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत रचना पाटील एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए 12 से लेकर 20 टेबुल लगाये गये हैं.
हाजीपुर अनुमंडल के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के लिए 12, वैशाली प्रखंड के लिए 14 और शेष सभी प्रखंडों के लिए 20 टेबुल लगाये जायेंगे. महुआ के चेहराकलां एवं महनार के देसरी के लिए 12 टेबुल लगाये जायेंगे. मतगणना केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा आदेश जारी किया गया है. केंद्र में अनधिकृत प्रवेश पर सख्ती से रोक रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




