पैसा छीन कर भाग रहे युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा

वैशाली : थाना क्षेत्र के खजुअत्ता गांव में ग्रामीणों ने पैसा छीन कर भाग रहे अभियुक्तों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खजुअत्ता निवासी वकील राय रात्रि आठ बजे मदरना बाजार से घर लौट रहे थे कि रास्ते में खजुअत्ता पुल के पास दो अभियुक्तों ने रोक […]
वैशाली : थाना क्षेत्र के खजुअत्ता गांव में ग्रामीणों ने पैसा छीन कर भाग रहे अभियुक्तों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खजुअत्ता निवासी वकील राय रात्रि आठ बजे मदरना बाजार से घर लौट रहे थे कि रास्ते में खजुअत्ता पुल के पास दो अभियुक्तों ने रोक कर 1540 रुपये छीन लिये एवं मारपीट करने लगे. वकील राय द्वारा हल्ला करने पर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे. यह देख दोनों भाग चले,
लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़ कर दोनों को धर दबोचा और पुलिस हवाले कर दिया. गुस्साये ग्रामीणों ने दोनों अभियुक्तों की बाइक को आग के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त परमानंदपुर निवासी मो सिकंदर पिता मो जमाल एवं छोटू सहनी पिता राज कुमार सहनी वैशाली मछुआ टोली निवासी हैं, जिन्हें जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




