भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश महामंत्री को फंसाने का आरोप

Updated at : 31 May 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश महामंत्री को फंसाने का आरोप

महनार : नगर भाजपा की बैठक में भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश मंत्री मानिन्द्र नाथ सिंह और उनके परिजनों पर देसरी थाना की पुलिस द्वारा दर्ज किये गये मुकदमे की कड़े शब्दों में निंदा की गयी और प्रस्ताव पारित कर अविलंब मुकदमा वापस लेने की मांग की गयी. महनार नगर भाजपा की बैठक नगर कार्यकारी […]

विज्ञापन

महनार : नगर भाजपा की बैठक में भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश मंत्री मानिन्द्र नाथ सिंह और उनके परिजनों पर देसरी थाना की पुलिस द्वारा दर्ज किये गये मुकदमे की कड़े शब्दों में निंदा की गयी और प्रस्ताव पारित कर अविलंब मुकदमा वापस लेने की मांग की गयी. महनार नगर भाजपा की बैठक नगर कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरचंद सिन्हा की अध्यक्षता में महनार में हुई बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश मंत्री मानिन्द्र नाथ सिंह और उनके परिजनों और समर्थकों पर देसरी थाना की पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव के बाद हुई घटना को लेकर आपराधिक मुकदमा दर्ज किये जाने की निंदा की.

लोगों ने कहा की सत्तापक्ष के इशारे पर साजिश के तहत भाजपा नेता को फंसाया गया है. बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, आनंद जायसवाल, नगर महामंत्री संजय मिश्रा, सुमंजय मिश्रा, विवेकानंद शर्मा, ललन जायसवाल, विक्रम जायसवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन