17 जून को हाजीपुर पहुंचेगी रामानुज सहस्त्राब्दी महोत्सव यात्रा

Updated at : 30 May 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
17 जून को हाजीपुर पहुंचेगी रामानुज सहस्त्राब्दी महोत्सव यात्रा

हाजीपुर : तिरुमला तिरूपति से निकलनेवाली रामानुज सहस्त्राब्दी महोत्सव यात्रा 17 जून को हाजीपुर पहुंचेगी. स्थानीय गांधी चौक पर यात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत होगा. यह जानकारी एक बैठक के दौरान गजेंद्र मोक्ष देवस्थानम सोनपुर के स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने दी. यात्रा की तैयारी को ले आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

हाजीपुर : तिरुमला तिरूपति से निकलनेवाली रामानुज सहस्त्राब्दी महोत्सव यात्रा 17 जून को हाजीपुर पहुंचेगी. स्थानीय गांधी चौक पर यात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत होगा. यह जानकारी एक बैठक के दौरान गजेंद्र मोक्ष देवस्थानम सोनपुर के स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने दी. यात्रा की तैयारी को ले आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस यात्रा में कांचीपुरम के जगद्गुरू श्री 1008 गादी श्री निवासाचर्य, श्री बालक सवामी समेत अन्य धर्माचार्य भाग लेंगे. यात्रा के दौरान 17 जून को चांदी के 108 कलशों से महाभिषेक, 18 जून को कल्याण महोत्सव एवं 19 जून को रथ का नगर भ्रमण का कार्यक्रम होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन