रेलवे लाइन के किनारे से अज्ञात शव बरामद

Updated at : 30 May 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे लाइन के किनारे से अज्ञात शव बरामद

देसरी : देसरी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिगनल के पास रेलवे की जमीन में बने गड्ढे में रविवार की सुबह एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है. रेलवे लाइन के किनारे से आने-जानेवाले लोगों की उस पर नजर पड़ी, तो उसने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. देसरी थाने की पुलिस […]

विज्ञापन

देसरी : देसरी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिगनल के पास रेलवे की जमीन में बने गड्ढे में रविवार की सुबह एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है. रेलवे लाइन के किनारे से आने-जानेवाले लोगों की उस पर नजर पड़ी, तो उसने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. देसरी थाने की पुलिस ने पहुंच कर रेलवे का मामला देख जीआरपी को सूचना दी. सूचना के बाद दोपहर में हाजीपुर राजकीय रेल पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लिया. जीआरपी शव को बोरे में रख कर हाजीपुर ले गयी. मालूम हो कि इससे पहले भी दो वर्ष पूर्व यहां एक अज्ञात युवती का शव पाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन