पत्रकारों के लिए लागू हो आजीवन पेंशन की योजना

Updated at : 30 May 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
पत्रकारों के लिए लागू हो आजीवन पेंशन की योजना

वैशाली कला मंच के सभाकक्ष में बौद्धिक मंच की बैठक में उठी मांग बौद्धिक मंच ने बिहार की करवट लेती राजनीति विषय पर संगोष्ठी हाजीपुर : अपराधियों द्वारा मारे जानेवाले पत्रकारों, संवाददाताओं एवं स्तंभ लेखकों के परिवार को सरकार आजीवन पेंशन देने की व्यवस्था करे. बौद्धिक मंच की संगोष्ठी में यह मांग की गयी. शहर […]

विज्ञापन

वैशाली कला मंच के सभाकक्ष में बौद्धिक मंच की बैठक में उठी मांग

बौद्धिक मंच ने बिहार की करवट लेती राजनीति विषय पर संगोष्ठी
हाजीपुर : अपराधियों द्वारा मारे जानेवाले पत्रकारों, संवाददाताओं एवं स्तंभ लेखकों के परिवार को सरकार आजीवन पेंशन देने की व्यवस्था करे. बौद्धिक मंच की संगोष्ठी में यह मांग की गयी. शहर के अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित वैशाली कला मंच के सभाकक्ष में बौद्धिक मंच ने बिहार की करवट लेती राजनीति विषय पर संगोष्ठी आयोजित की. विषय पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ बिहार में एक-से-एक अापराधिक घटनाएं समाज को भयाक्रांत कर रही हैं,
तो दूसरी ओर हमारे राजनेता एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने में मशगूल हैं. सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या, गया में व्यापारी पुत्र की हत्या एवं डॉक्टरों, अभियंताओं व व्यवसायियों पर हो रहे हमलों पर चिंता और क्षोभ प्रकट किया गया. राजनीति के सिद्धांतहीन और राजनीतिक पार्टियों के स्तरहीन होने को लोकतांत्रिक समाज के लिए खतरा बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजनेता स्तरहीन बयानबाजी से तौबा करें और समाज को सकारात्मक संदेश दें. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र चौधरी एवं संयोजन प्रो चंद्रभूषण सिंह शशि ने की. मौके पर विपिन विप्लवी, रवींद्र कुमार रतन, वशिष्ठ नारायण सिंह आदि ने विचार प्रकट किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन