तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू
Updated at : 28 May 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : दूरसंचार कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की. नगर के रामाशीष चौक स्थित जिला प्रबंधक दूरसंचार कार्यालय परिसर में एआबीएसएनएलइए के जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं एआइजीइटीओए के जिला सचिव शिव कुमार रजक के नेतृत्व में धरना दिया गया. धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए संघ […]
विज्ञापन
हाजीपुर : दूरसंचार कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की. नगर के रामाशीष चौक स्थित जिला प्रबंधक दूरसंचार कार्यालय परिसर में एआबीएसएनएलइए के जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं एआइजीइटीओए के जिला सचिव शिव कुमार रजक के नेतृत्व में धरना दिया गया.
धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए संघ के नेताओं ने कहा कि एमए खान कमेटी की रिपोर्ट को अविलंब लागू करें, वेतनमान में विसंगति को दूर करें, 30 प्रतिशत सेवानिवृत्ति लाभ बीएसएनएल द्वारा भरती कर्मचारियों को देने, कनीय अभियंता एवं कनीय लेखा अधिकारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू की गयी है. इन समस्याओं का अविलंब समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा.
धरना में राजेश कुमार, संतोष कुमार सिन्हा, आलोक रंजन, लव कुमार सिंह, राजेश कुमार शर्मा, विजय कुमार, राजू कुमार गुप्ता, एसपी यादव, एसपीएस चंदेल, रवि कुमार, शिव कुमार सिंह, सुपर्णा बनर्जी समेत अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




