बुद्ध पूर्णिमा उत्सव पर सम्मानित होंगे समाजसेवी

हाजीपुर : वैशाली कला मंच 21 मई को बुद्ध पूर्णिमा उत्सव का आयोजन करेगा. महात्मा बुद्ध के जन्म दिवस और महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन क्षेत्रों से जुड़े एक-एक व्यक्तियों को महात्मा बुद्ध स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. […]
हाजीपुर : वैशाली कला मंच 21 मई को बुद्ध पूर्णिमा उत्सव का आयोजन करेगा. महात्मा बुद्ध के जन्म दिवस और महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन क्षेत्रों से जुड़े एक-एक व्यक्तियों को महात्मा बुद्ध स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम का आयोजन नगर के अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित वैशाली कला मंच पर होगा.
मंच के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो चंद्र भूषण सिंह शशि एवं सचिव देवेंद्र गुप्त ने यह जानकारी दी. दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम के पहले सत्र में दो बजे दिन में महात्मा बुद्ध और वैशाली विषय पर परिसंवाद होगा. दूसरे सत्र की शुरुआत संध्या सात बजे महात्मा बुद्ध स्मृति सम्मान समारोह से होगी. सम्मान समारोह के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य और संगीत की प्रस्तुति होगी. महात्मा बुद्ध की कर्मभूमि पर बुद्ध पूर्णिमा उत्सव के रूप में वैशाली कला मंच इस वर्ष से एक नयी परंपरा की शुरुआत कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




