मतदान केंद्र से दौड़ा कर ले ली जान

लालगंज : सराय थाना क्षेत्र की अनवरपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, प्रबोधी नरेंद्र पर स्थित मतदान केंद्र संख्या-275 पर वोट डालने गये 27 वर्षीय एक युवक मुन्ना सिंह वोट गिराने गये थे कि मुखिया प्रत्याशी राम एकबाल राय और उनके समर्थक वहां पहुंच गये. मतदान केंद्र पर उपस्थित सुरक्षा बल की उपस्थिति में मुखिया प्रत्याशी […]
लालगंज : सराय थाना क्षेत्र की अनवरपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, प्रबोधी नरेंद्र पर स्थित मतदान केंद्र संख्या-275 पर वोट डालने गये 27 वर्षीय एक युवक मुन्ना सिंह वोट गिराने गये थे कि मुखिया प्रत्याशी राम एकबाल राय और उनके समर्थक वहां पहुंच गये. मतदान केंद्र पर उपस्थित सुरक्षा बल की उपस्थिति में मुखिया प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने पहले मुन्ना के साथ गाली-गलौज और मारपीट की फिर जान मारने की धमकी दी. जब युवक उनलोगों की डर से भागने लगा, तो उनलोगों ने उसे दौड़ा कर निकट में अवस्थित आम के बगीचे में गोली मार दी. इस पर उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




