पुराने मामलों में भी रॉकी से होगी पूछताछ

Updated at : 13 May 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
पुराने मामलों में भी रॉकी से होगी पूछताछ

आदित्य हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव को आज रिमांड पर लेगी पुलिस गया. जेल में बंद आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव को शुक्रवार की सुबह रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ शुरू करेगी. इसके लिए अदालत ने पुलिस को 48 घंटे का समय दिया है. पूछताछ के बाद रॉकी को वापस सेंट्रल […]

विज्ञापन
आदित्य हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव को आज रिमांड पर लेगी पुलिस
गया. जेल में बंद आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव को शुक्रवार की सुबह रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ शुरू करेगी. इसके लिए अदालत ने पुलिस को 48 घंटे का समय दिया है.
पूछताछ के बाद रॉकी को वापस सेंट्रल जेल भेज देने का भी निर्देश दिया गया है. इसकी तैयारी की जा रही है. सीमित समय में रॉकी से पूछताछ के लिए सवाल तैयार किये जा रहे हैं. गुरुवार की शाम एसएसपी ने बताया कि कुछ कारणों के चलते रॉकी को गुरुवार की शाम सेंट्रल जेल से बाहर नहीं निकाला जा सका.
मनोरमा की तलाश में छापे
घर में शराब रखने व हत्यारोपित बेटे रॉकी यादव को संरक्षण देने के मामले में आरोपित एमएलसी मनोरमा देवी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है. इसके लिए पुलिस ने गुरुवार को मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिंदी यादव के गांव गणेशचक व मनोरमा देवी के मायके बाराचट्टी थाना क्षेत्र के काहुदाग व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन