पेंशन से वंचित लोगों ने जाम की सड़क

Updated at : 13 May 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
पेंशन से वंचित लोगों ने जाम की सड़क

नाराज पेंशनरों ने लगाये सरकार विरोधी नारे पुलिस ने पेंशनरों को समझा-बुझा कर हटवाया जाम बिदुपुर : विगत नौ महीने से वृद्धावस्था पेंशन योजना से वंचित सैकड़ों महिला-पुरुषों का गुस्सा फूट पड़ा और हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को बिदुपुर बाजार के निकट घंटों जाम कर दिया. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित बिदुपुर के रामराज साह, […]

विज्ञापन

नाराज पेंशनरों ने लगाये सरकार विरोधी नारे

पुलिस ने पेंशनरों को समझा-बुझा कर हटवाया जाम

बिदुपुर : विगत नौ महीने से वृद्धावस्था पेंशन योजना से वंचित सैकड़ों महिला-पुरुषों का गुस्सा फूट पड़ा और हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को बिदुपुर बाजार के निकट घंटों जाम कर दिया.

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित बिदुपुर के रामराज साह, चिंता देवी, धनवंती देवी, शीला देवी, लालपरी देवी, ललिया देवी, सीमा देवी, कमलेश्वरी देवी, विमला देवी, कंजू साह, ललित राय सहित अन्य सड़क जाम कर रहे दर्जनों लोगों ने प्रशासन विरोधी नारे लगाये. इन लोगों ने सड़क जाम कर घंटों हंगामा किया.

इससे यातायात पूर्णरूपेण ठप हो गया. जाम के कारण सड़क के किनारे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं और आने-जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. सड़क जाम कर रहे दर्जनों लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय मुखिया एवं बीडीओ के तालमेल से पैसा रहने के बावजूद विगत नौ महीनों से वृद्धावस्था विधवा तथा नि:शक्ता पेंशन नहीं दी जा रही है.

पंचायत सचिव से बार-बार मिल कर गुहार लगायी, लेकिन वह भी एक नहीं सुनी और लाभुकों को सिर्फ टरकाते रहे. हद तो तब हो गयी, जब लगातार दो दिन पंचायत भवन पर बुला कर भी पेंशन नहीं दी गयी. सड़क जाम की सूचना पर घंटों बाद पहुंची बिदुपुर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाया,

तब यातायात चालू हुआ. इस संबंध में बीडीओ दुनियालाल यादव से पूछे जाने पर बताया कि शीघ्र ही पेंशन वितरण किया जायेगा और कहा कि स्थानीय राजनीतिक प्रतिशोध को लेकर कुछ नये मुखिया उम्मीदवारों द्वारा मामले को तूल दिया जा रहा है. चिह्नित कर शीघ्र ही कार्रवाई की जायेगी. पंचायत चुनाव को पास देखते हुए इन लोगों ने लाभुकों को उकसावा देकर ऐसा कराने को विवश किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन