तेज आंधी-पानी से कई घर व पेड़ गिरे

वैशाली/चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र में गत देर रात आयी तेज आंधी-पानी से जहां बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है, वहीं कई जान-माल की भी क्षति हुई है. जानकारी के अनुसार, जतकौली पंचायत में पीपल का पेड़ गिर जाने से शिवजी पासवान की भैंस मर गयी, तो सड़क किनारे पेड़ गिरने से राधा महतो […]
वैशाली/चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र में गत देर रात आयी तेज आंधी-पानी से जहां बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है, वहीं कई जान-माल की भी क्षति हुई है. जानकारी के अनुसार, जतकौली पंचायत में पीपल का पेड़ गिर जाने से शिवजी पासवान की भैंस मर गयी, तो सड़क किनारे पेड़ गिरने से राधा महतो बुरी तरह घायल हो गया. वहीं, चकमजाहिद मझौली गांव में खपरैल घर गिर जाने से मो. शमीम एवं मो. ओवैसी गंभीर रूप से घायल हो गये,
जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. भगवानपुर पंचायत में पेड़ गिरने से बिजली का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही तेज आंधी-पानी के कारण दर्जनों बिजली के खंभे व तार गिरने से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. वहीं, रोहना एवं वैशाली पंचायत में भी कई लोगों का घर क्षतिग्रस्त है तो कई एकड़ में लगे केले की फसल बरबाद हो गयी. वैशाली हाइस्कूल चौक पर स्थिति कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हैं. वैशाली गांव के गोचरा पासवान टोले में दर्जनों दलित परिवार के घर गिर जाने की सूचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




