इंटर में फेल होने पर छात्रों ने की तोड़फोड़
Updated at : 12 May 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

उपद्रव. लक्ष्मी नारायण इंटर महाविद्यालय भगवानपुर के छात्रों ने किया हंगामा भगवानपुर : स्थानीय लक्ष्मी नारायण इंटर महाविद्यालय, भगवानपुर में मंगलवार को प्रकाशित इंटर साइंस के रिजल्ट में महाविद्यालय के अधिकतर छात्रों के असफल होने पर छात्रों ने महाविद्यालय प्रांगण में पहुंच कर काफी हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की. छात्रों ने कॉलेज के कार्यालय में […]
विज्ञापन
उपद्रव. लक्ष्मी नारायण इंटर महाविद्यालय भगवानपुर के छात्रों ने किया हंगामा
भगवानपुर : स्थानीय लक्ष्मी नारायण इंटर महाविद्यालय, भगवानपुर में मंगलवार को प्रकाशित इंटर साइंस के रिजल्ट में महाविद्यालय के अधिकतर छात्रों के असफल होने पर छात्रों ने महाविद्यालय प्रांगण में पहुंच कर काफी हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की. छात्रों ने कॉलेज के कार्यालय में रखे फर्नीचर, कुरसी-टेबुल आदि को तोड़फोड़ करते हुए कार्यालय के कागजात सहित अन्य सामान को भी नष्ट कर दिया. कॉलेज की परीक्षा समिति से संबद्धता मिलने के बाद वर्ष 2016 का छात्र प्रथम बैच था. छात्रों का कहना है कि प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कराने के नाम पर प्रबंधन द्वारा अलग से राशि ली गयी थी,
किंतु रिजल्ट में प्रथम श्रेणी के बदले असफल की श्रेणी मिली. इससे आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज पहुंच कर हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी. छात्रों के आक्रोश को भांपते हुए कॉलेजकर्मी पिछली गली के रास्ते भाग कर अपने को सुरक्षित कर लिया. छात्र कॉलेज में तोड़फोड़ करने के बाद एनएच 77 पर पहुंच कर बीच सड़क पर टायर जला कर सड़क जाम कर दिया. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने छात्रों को काफी समझाने का प्रयास किया किंतु छात्रों का आक्रोश बढ़ते देख बल प्रयोग कर सड़क से खदेड़ कर भगाया, तब जाकर सड़क पर यातायात सुचारु हो सका. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु कॉलेज में प्राचार्य सहित एक भी कर्मी के नहीं होने के कारण बात नहीं हो सकी. कॉलेज इंटर टेस्ट परीक्षा देने के लिए भी बुधवार को काफी संख्या में छात्र कॉलेज प्रांगण में पहुंचे हुए थे, किंतु परीक्षा लेनेवाले कॉलेज में न प्राचार्य थे न ही कॉलेज कर्मी. बगैर टेस्ट परीक्षा दिये ही सभी छात्रों को वापस लौटना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इंटर महाविद्यालय अब शिक्षा का मंदिर की जगह व्यावसायिक प्रतिष्ठान का रूप ले रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




