दो एएनएम ट्रेनिंग स्कूल खुलेंगे
Updated at : 10 May 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

एक पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट भी खोलने का निर्णय जिले में नये एएनएम ट्रेनिंग संस्थान खुलने से रोगियों का इलाज अब प्रभावित नहीं होगा. यह कमी दूर होने की उम्मीद लगायी जा रही है. तीन अनुमंडल वाले वैशाली जिले में हाजीपुर को छोड़ कर, जहां पहले से ही एएनएम ट्रेनिंग स्कूल चल रहा है, महुआ और […]
विज्ञापन
एक पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट भी खोलने का निर्णय
जिले में नये एएनएम ट्रेनिंग संस्थान खुलने से रोगियों का इलाज अब प्रभावित नहीं होगा. यह कमी दूर होने की उम्मीद लगायी जा रही है. तीन अनुमंडल वाले वैशाली जिले में हाजीपुर को छोड़ कर, जहां पहले से ही एएनएम ट्रेनिंग स्कूल चल रहा है, महुआ और महनार अनुमंडल में नये स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.
हाजीपुर : स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैशाली जिले के लिए यह सुखद समाचार है. जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक पारा मेडिकल इंस्टीच्यूट और दो एएनएम ट्रेनिंग स्कूल खोले जायेंगे. जिले में अभी मात्र एक एएनएम ट्रेनिंग स्कूल है, जो सदर असपताल परिसर में स्थित है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के आलोक में विभाग ने स्वास्थ्य सेवा की सेहत सुधारने की कवायद शुरू कर दी है. एएनएम और पारा मेडिकल कर्मियों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नये संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है.
अनुमंडल स्तर पर होगा एएनएम ट्रेनिंग स्कूल : निर्णय के मुताबिक अनुमंडल स्तर पर एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना की जानी है. मालूम हो कि जिले के सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी तक सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों के अभाव में रोगियों का इलाज प्रभावित होता है. अस्पताल में भरती मरीजों की देखभाल भी सही से नहीं हो पाती. नये संस्थान खुलने से यह कमी दूर होने की उम्मीद लगायी जा रही है. तीन अनुमंडलवाले वैशाली जिले में हाजीपुर को छोड़ कर, जहां पहले से ही एएनएम ट्रेनिंग स्कूल चल रहा है,
महुआ और महनार अनुमंडल में नये स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.
राजापाकर में खुलेगा पारा मेडिकल इंस्टीच्यूट : जिले में पारा मेडिकल की पढ़ाई के लिए राजापाकर में पारा मेडिकल इंस्टीच्यूट खोलने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए वहां बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में जमीन की व्यवस्था की गयी है. पारा मेडिकल इंस्टीच्यूट के लिए भी 26 हजार स्क्वायर फीट जमीन उपलब्ध करायी गयी है. इंस्टीच्यूट में पारा मेडिकल का कोर्स करने के लिए प्रतिवर्ष 60 छात्रों का नामांकन होगा.
जिले के छात्र-छात्राओं को यह लाभ मिलेगा : जिले में इन संस्थानों के खुल जाने के बाद न सिर्फ सैकड़ों छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा मिल पायेगी, बल्कि अस्पतालों में एएनएम और पारा मेडिकल स्टॉफ की कमी भी दूर होगी. जानकारों का कहना है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. एक तरफ युवाओं को काम का अवसर मिलेगा, तो दूसरी ओर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा भी मिलेगी. ,
30 बेडों का होगा राजापाकर सीएचसी : जिले के राजापाकर प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है. 30 बेडों वाले सीएचसी का निर्माण कार्य प्रगति पर है. सीएचसी बन जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी सहुलियत हो जायेगी.
इसमें न सिर्फ कई रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक बहाल किए जाएंगे, बल्कि जांच की सुविधा और वार्ड भी बढेंगे. सीएचसी के शुरू हो जाने से उस इलाके के लोगों की सदर अस्पताल पर निर्भरता भी कमेगी.
महुआ और सहदेई में खुलेंगे
ट्रेनिंग स्कूल
जिले के महुआ और महनार अनुमंडलों में एएनएम ट्रेनिंग स्कूल खोलने के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. महुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में और महनार अनुमंडल के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड मुख्यालय में जमीन की व्यवस्था की गयी है. एक ट्रेनिंग स्कूल के लिए 26 हजार स्क्वायर फीट भूमि उपलब्ध करायी गयी है, जिसमें 40 से 60 छात्राओं के नामांकन लिए जा सकेंगे. इस तरह दोनों संस्थानों को मिला कर लगभग सवा सौ छात्राओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए प्रवेश मिल सकेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमंडल स्तर पर एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना की जानी है. जिले के महुआ और महनार अनुमंडलों में ट्रेनिंग स्कूल के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गयी है. इसके साथ ही जिले में पारा मेडिकल इंस्टीच्यूट भी खोलने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए राजापाकर में जमीन उपलब्ध करायी गयी है.
डॉ इंद्रदेव रंजन, सिविल सर्जन, वैशाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




