श्रद्धा के साथ याद किये गये रवींद्र नाथ टैगोर

Updated at : 10 May 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ याद किये गये रवींद्र नाथ टैगोर

हाजीपुर : शहर के गुदरी बाजार स्थित टैगोर किड्स एवं हाइ स्कूल में गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती मनायी गयी. दो सत्रों में आयोजित जयंती समारोह का उद्घाटन पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. विद्यालय के निदेशक शशि भूषण कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. पूर्व […]

विज्ञापन

हाजीपुर : शहर के गुदरी बाजार स्थित टैगोर किड्स एवं हाइ स्कूल में गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती मनायी गयी. दो सत्रों में आयोजित जयंती समारोह का उद्घाटन पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. विद्यालय के निदेशक शशि भूषण कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. पूर्व न्यायिक पदाधिकारी अब्दुल रहीम अंसारी, श्रम अधीक्षक एसएन पांडेय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवनाथ मिश्र,

साहित्यकार उमाशंकर उपेक्षित आदि ने विचार प्रकट किये. इस अवसर पर डीके शर्मा एवं डॉ राकेश रंजन को 2016 का टैगोर सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण हुआ. संचालन मेदिनी कुमार मेनन एवं धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता संतोष कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन