लालगंज में ठनका गिरने से अधेड़ महिला घायल

Updated at : 09 May 2016 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
लालगंज में ठनका गिरने से अधेड़ महिला घायल

लालगंज : प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा गांव में गत दिन अहले सुबह हुई तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे आसपास के ही निजी क्लीनिक में भरती करा कर इलाज जारी है. घायल 50 वर्षीयां महिला मंजू देवी कृष्णा सिंह की पत्नी बतायी गयी है. इस […]

विज्ञापन

लालगंज : प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा गांव में गत दिन अहले सुबह हुई तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे आसपास के ही निजी क्लीनिक में भरती करा कर इलाज जारी है. घायल 50 वर्षीयां महिला मंजू देवी कृष्णा सिंह की पत्नी बतायी गयी है.

इस संबंध में पूछे जाने पर पर श्री सिंह ने बताया कि उनके घर से सटे तार का पेड़ है, जिस पर तेज बारिश के समय अचानक ठनका गिरा और तार का पेड़ जल गया तथा ठनके के प्रभाव से उनके घर में भी दरार पड़ गयी एवं घर में रखे गये विद्युत चालित सामान जैसे टीवी, फ्रिज, मशीन, पंखा आदि खराब हो गये. ठनका का झटका इतना तेज था कि दीवार में दरार पड़ने के साथ ही दीवार की कुछ ईंटें उनकी पत्नी मंजू देवी के शरीर पर गिर गया,
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद ने बताया कि ठनका तार के पेड़ पर गिरा है. ठनके के प्रभाव से आसपास के कुछ लोग प्रभावित हुए हैं. जांच करने के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन