हाजीपुर-महुआ-पातेपुर-समस्तीपुर रेलमार्ग का पीएम करें एलान

हाजीपुर : तत्कालीन रेलमंत्री राम विलास पासवान के कार्यकाल में हाजीपुर-महुआ-पातेपुर-समस्तीपुर रेलमार्ग का सर्वेक्षण हुआ था और उसके बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. वैशाली और समस्तीपुर जिलों की एक बड़ी आबादी रेलमार्ग की पहुंच से दूर है. इसे जोड़ने की इस महत्वाकांक्षी योजना को ठंडे बस्ता में डाल दिये जाने के बाद […]
हाजीपुर : तत्कालीन रेलमंत्री राम विलास पासवान के कार्यकाल में हाजीपुर-महुआ-पातेपुर-समस्तीपुर रेलमार्ग का सर्वेक्षण हुआ था और उसके बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. वैशाली और समस्तीपुर जिलों की एक बड़ी आबादी रेलमार्ग की पहुंच से दूर है. इसे जोड़ने की इस महत्वाकांक्षी योजना को ठंडे बस्ता में डाल दिये जाने के बाद दोनों ही जिलों के लोग तब से मंत्रालय पर टकटकी लगाये हैं.
लोगों को उम्मीद है कि शायद प्रधानमंत्री शनिवार के हाजीपुर कार्यक्रम के दौरान इसका ऐलान कर लोगों के सपना साकार कर सकें. इस रेलमार्ग के बनने से वैशाली जिले की 15 लाख के साथ ही समस्तीपुर जिले की 16 लाख की आबादी को सीधे लाभ होगा, जबकि हाजीपुर और समस्तीपुर के बीच की दूरी घट कर आधी हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




