दरवाजे का ताला तोड़ विद्यालय में चोरी
Updated at : 05 Mar 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. बुधवार की रात जहां चोरों ने एक साथ तीन दुकानों का ताला काट दिया था, वहीं गुरुवार को एक स्कूल में अपना हाथ साफ किया. सदर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव स्थित केदार चौक पर संचालित ग्रीन गार्डेन पब्लिक स्कूल के गेट और कार्यालय […]
विज्ञापन
हाजीपुर : शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. बुधवार की रात जहां चोरों ने एक साथ तीन दुकानों का ताला काट दिया था, वहीं गुरुवार को एक स्कूल में अपना हाथ साफ किया.
सदर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव स्थित केदार चौक पर संचालित ग्रीन गार्डेन पब्लिक स्कूल के गेट और कार्यालय का ताला तोड़ कर अपराधियों ने एक कंप्यूटर, एक प्रोजेक्टर, एक स्टेबलाइजर एवं दराज में रखे पांच हजार रुपये चुरा लिये. इस मामले में शहर के हथसारगंज मुहल्ला निवासी सीताराम सिंह के पुत्र और विद्यालय के संचालक धर्मराज सिंह के बयान पर सदर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




