बालू खनन पर लगी रोक से मजदूर भूखमरी के शिकार

Updated at : 03 Mar 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
बालू खनन पर लगी रोक से मजदूर भूखमरी के शिकार

बालू के उत्खनन पर रोक से निर्माण कार्य हो रहे बाधित हाजीपुर : बालू खनन पर रोक के कारण निर्माण मजदूरों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. ज्ञात हो कि बालू खनन पर उच्च न्यायालय की रोक के कारण पिछले एक महीने से ज्यादा समय से शहर में बालू नहीं आने के […]

विज्ञापन

बालू के उत्खनन पर रोक से निर्माण कार्य हो रहे बाधित

हाजीपुर : बालू खनन पर रोक के कारण निर्माण मजदूरों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. ज्ञात हो कि बालू खनन पर उच्च न्यायालय की रोक के कारण पिछले एक महीने से ज्यादा समय से शहर में बालू नहीं आने के कारण निर्माण कार्य बाधित है. कई निर्माणाधीन मकान अधूरे हैं. कई लोगों का काम बालू नहीं मिलने से शुरू ही नहीं हो पाया. वहीं दूसरी ओर काम की तलाश में जो मजदूर रोज गांव से शहर आते हैं और काम नहीं मिलने पर निराश होकर घर लौट जाते हैं.
क्या है समस्या : पटना उच्च न्यायालय ने पर्यावरण का हवाला देते हुए बालू के खनन पर रोक लगा दी है. और इस कारण निर्माण कार्य में काम आने वाला बालू नहीं मिल पा रहा है. बालू नहीं मिलने के कारण लोग चाह कर भी निर्माण कार्य नहीं करा पा रहे हैं. दूसरी ओर निर्माण कार्य बाधित रहने से आम लोगों का निर्माण व्यय भी बढ़ रहा है. वहीं मजदूरों को काम नहीं मिलने पर घर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.
सरकार की चुप्पी से परेशान हैं मजदूर : बालू खनन पर रोक के कारण जिन मजदूरों के सामने भूखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है, वे सरकार की चुप्पी से परेशान हैं. सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं. इस मामले में वे नेता भी चुप्पी साधे हुए हैं.
बालू की हो रही कालाबाजारी : बालू के उत्खनन पर रोक के बाद दुकानदारों ने पहले से बालू का स्टॉक जमा कर रखा है, अब महंगी दर पर उसे बेच रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन