पहल. विकास की संभावनाओं को तलाशना
Updated at : 03 Mar 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

विश्व बैंक की टीम ने किया निरीक्षण वैशाली में विकास की संभावनाओं को तलाशना उद्देश्य वैशाली : विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने वैशाली में विकास की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से यहां के ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया. विश्व बैंक के प्रतिनिधि के रूप में आये स्टेफानिया अबाकेरली, संजय सक्सेना, कुणाल दत ने […]
विज्ञापन
विश्व बैंक की टीम ने किया निरीक्षण
वैशाली में विकास की संभावनाओं को तलाशना उद्देश्य
वैशाली : विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने वैशाली में विकास की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से यहां के ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया. विश्व बैंक के प्रतिनिधि के रूप में आये स्टेफानिया अबाकेरली, संजय सक्सेना, कुणाल दत ने यहां के ऐतिहासिक पयर्टक स्थल रैलिक स्तूप, विमल कीर्ति सरोवर, अभिषेक पुस्करिणी, अशोक स्तंभ, राजा विशाल का गढ़ आदि पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया.
पर्यटन विभाग के ओएसडी चंद्रशेखर झा ने बताया कि विश्व बैंक के प्रतिनिधियों का वैशाली भ्रमण का मुख्य उद्देश्य वैशाली में विकास की संभावनाओं को तलाशना है. इस क्षेत्र के आसपास के गांवों का विकास कैसे हो, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सदृढ़ हो सके. श्री झा ने बताया कि वैशाली भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को यहां मूलभूत सुविधाओं में होने वाली कमी को भी देखा जा रहा है.
पर्यटक यहां ज्यादा-से-ज्यादा कैसे आयें और यहां आने के बाद उनको सारी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें. वहीं समाजसेवी कृष्ण कुमार ने विश्व बैंक के प्रतिनिधियों को वैशाली के पर्यटक स्थलों से जुड़े इतिहास से रू-ब-रू कराया तथा वैशाली आने वाले पर्यटकों को होनेवाली परेशानियों से अवगत कराया. इस मौके पर सीओ विवेक मिश्रा भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




