बृजनाथी हत्याकांड में आरोपितों के घर हुई कुर्की

Updated at : 29 Feb 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
बृजनाथी हत्याकांड में आरोपितों के घर हुई कुर्की

राघोपुर/हाजीपुर : लोजपा नेता बृजनाथी सिंह हत्याकांड के आरोपितों के घर पुलिस ने रविवार को कुर्की-जब्ती की. सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपितों को लेकर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने बृजनाथी हत्याकांड के दो नामजद आरोपित मुन्ना सिंह एवं राणा रणवीर सिंह के राघोपुर स्थित घर में सघन रूप […]

विज्ञापन

राघोपुर/हाजीपुर : लोजपा नेता बृजनाथी सिंह हत्याकांड के आरोपितों के घर पुलिस ने रविवार को कुर्की-जब्ती की. सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपितों को लेकर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने बृजनाथी हत्याकांड के दो नामजद आरोपित मुन्ना सिंह एवं राणा रणवीर सिंह के राघोपुर स्थित घर में सघन रूप से कुर्की की. पटना जिले के फतुहा थाने की पुलिस ने राघोपुर पुलिस के सहयोग से मुन्ना सिंह एवं राणा रणवीर सिंह के घर कुर्की- जब्ती की कारवाई पूरी की.

मालूम हो कि बृजनाथी सिंह हत्याकांड में उनके पुत्र इ राकेश रोशन ने पुलिस महानिदेशक से आरोपितों द्वारा धमकी दिये जाने को लेकर अपने जान-माल की सुरक्षा की मांग की थी. इस बीच पुलिस ने कोर्ट से कुर्की का अनुरोध कर वारंट निर्गत होने के बाद यह कार्रवाई की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन