थाने से जब्त वाहन की बैटरी की चोरी

Updated at : 27 Feb 2016 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
थाने से जब्त वाहन की बैटरी की चोरी

हाजीपुर : थाने में लगे वाहन की बैटरी, स्टेपनी, तिरपाल आदि चोरी हो गयी, लेकिन थानाध्यक्ष को इस मामले में कोई जानकारी नहीं है.यह आरोप ट्रक डब्ल्यू बी 11 ए 6184 के मालिक और पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के साउथ जपरदाह डोमभुर निवासी अभिजीत घोष ने पुलिस निरीक्षक को दिये एक आवेदन में लगाया […]

विज्ञापन

हाजीपुर : थाने में लगे वाहन की बैटरी, स्टेपनी, तिरपाल आदि चोरी हो गयी, लेकिन थानाध्यक्ष को इस मामले में कोई जानकारी नहीं है.यह आरोप ट्रक डब्ल्यू बी 11 ए 6184 के मालिक और पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के साउथ जपरदाह डोमभुर निवासी अभिजीत घोष ने पुलिस निरीक्षक को दिये एक आवेदन में लगाया है. अपने आवेदन में उन्होंने कहा कि भगवानपुर थाना कांड संख्या 178/15 के अंतर्गत पुलिस ने ट्रक तब जब्त किया था, जब उससे एक वृद्ध महिला को धक्का लग गया था.

अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय के आदेश पर जब वे अपना ट्रक लाने थाना पहुंचे, तो देखा कि ट्रक की बैटरी, स्टेपनी, तिरपाल आदि गायब हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष और कांड के अनुसंधानक ने कोई जानकारी नहीं दी और ट्रक ले जाने का दवाब बनाया और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी. पुलिस अधीक्षक ने आवेदन के आलोक में मामले की जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन