पांच लाख का मुरगा बेच कर राशि का किया गबन

Updated at : 25 Feb 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लाख का मुरगा बेच कर राशि का किया गबन

वैशाली : मुकेश कुमार ग्राम श्रीपुर थाना चेरियाबरियारपुर जिला बेगूसराय निवासी, सुगना फुड्स प्रा. लिमिटेड कंपनी मुजफ्फरपुर शाखा में कार्यरत कर्मी ने धोखे से कंपनी का मुरगा चोरी करके बेच देने का मामला वैशाली थाने में दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन में लिखा है कि रसीला राय उर्फ राम रसीला राय उर्फ रस्सी राय […]

विज्ञापन

वैशाली : मुकेश कुमार ग्राम श्रीपुर थाना चेरियाबरियारपुर जिला बेगूसराय निवासी, सुगना फुड्स प्रा. लिमिटेड कंपनी मुजफ्फरपुर शाखा में कार्यरत कर्मी ने धोखे से कंपनी का मुरगा चोरी करके बेच देने का मामला वैशाली थाने में दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन में लिखा है कि रसीला राय उर्फ राम रसीला राय उर्फ रस्सी राय उम्र 61 वर्ष ग्राम वैशाली थाना निवासी द्वारा उक्त कंपनी से एग्रीमेंट कर दिनांक 27.1.15 को कंपनी के द्वारा 2864 मुरगी के चूजे,

दाना-दवा इत्यादि लिये थे. कंपनीकर्मी 39 दिनों के बाद एग्रीमेंट के तहत मुरगा लेने रसीला राय के यहां पहुंचे, तो वहां एक भी मुरगा नहीं पाया और पूछने पर उक्त व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट की जाने लगी. कंपनी के 2864 मुरगाें का प्रति ग्राम वजन दो केजी था एवं कुल बाजार मूल्य पांच लाख 16 हजार 868 रुपये था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन