शहादत देनेवाले अभिषेक को भूले लोग

हाजीपुर : दीघा-पहलेजा गंगा सेतु रेल सह सड़क पुल के शुरू होने से जहां एक ओर हाजीपुरवासियों में खुशी की लहर है. वहीं कुछ लोगों ने पहलेजा घाट स्टेशन का नाम हटा कर भरपुरा स्टेशन नाम रखने को लेकर पांच घंटे तक रेल यातायात बाधित रखे जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया है. लोगों का कहना […]
हाजीपुर : दीघा-पहलेजा गंगा सेतु रेल सह सड़क पुल के शुरू होने से जहां एक ओर हाजीपुरवासियों में खुशी की लहर है. वहीं कुछ लोगों ने पहलेजा घाट स्टेशन का नाम हटा कर भरपुरा स्टेशन नाम रखने को लेकर पांच घंटे तक रेल यातायात बाधित रखे जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया है. लोगों का कहना है कि स्थानीय लोग ऐसे परिवार को भूल गये, जिसके बेटे ने इस पुल निर्माण के लिये अपनी जान गंवा दी. सोनपुर निवासी परमानंद राय का 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, जिसकी मौत 17 जुलाई, 1996 को पुल आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली लगने से हो गयी थी. लोगों का कहना है कि यह पुल पहले हाजीपुर के पास बनना था, जिसके बाद लोगों ने रेल पुल को सोनुपर में बनाने की मागं की और इसके लिए लोगों ने अांदोलन किया था.
सोनपुर में आंदोलन के दौरान पुलिस ने गोली चलायी थी, जिसमें दो लोगों को पुलिस की गोली लगी थी, जिसमें एक के पैर में गोली लगी, वहीं अभिषेक को आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली लगने से मौत हो गयी थी. जिसके बाद यह संघर्ष और तेज हो गया. घटना के बाद केंद्र और राज्य सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा. तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा और मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को इस मामले में दखल देना पड़ा. तत्कालीन प्रधानमंत्री ने दीघा-पहलेजा पुल का नाम अभिषेक के नाम पर रखने की घोषणा की थी. मगर समय के साथ-साथ लोग और नेता अभिषेक की कुरबानी को भूल गये.
शहीद अभिषेक के पिता ने कहा कि रेल पुल का उद्धाटन के बाद अभिषेक की आत्मा को शांति मिली है. अभिषेक का शहादत दिवस मनाते हुए उसके घर की महिलाओं और उसके बड़े भाई ने अभिषेक की तसवीर पर पुष्प चढ़ाये और श्रद्धांजलि दी. बड़े भाई ने कहा कि मेरे भाई के नाम पर पुल का नाम नहीं रखा गया है, इसका हम लोगों को काफी अफसोस है. शहीद अभिषेक के परिजनों ने कहा है कि खुशी इस बात की है कि पुल की जब भी चर्चा होगी, तो लोगों के जुबान पर अभिषेक की शहादत याद हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




