दालान में पढ़ रहे किशोर के पैर में लगी गोली

हाजीपुर : गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के दिवान टोक गांव में अपने दलान में पढ़ रहे एक किशोर के पैर में गोली लग गयी, जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. चिकित्सकों ने उसके पैर से गोली निकाल दी है और उसे खतरे से बाहर बताया है. प्राप्त सूचनानुसार गांव के स्वामीनाथ […]
हाजीपुर : गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के दिवान टोक गांव में अपने दलान में पढ़ रहे एक किशोर के पैर में गोली लग गयी, जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. चिकित्सकों ने उसके पैर से गोली निकाल दी है और उसे खतरे से बाहर बताया है. प्राप्त सूचनानुसार गांव के स्वामीनाथ साधक का 15 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार अपने घर के बाहर दलान में बैठ कर पढ़ रहा था कि अचानक एक गोली चली और उसके दलान की दीवार में जा लगी.
जब तक वह कुछ समझ पाता दूसरी गोली चली, जो उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया. परिजनों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भरती कराया. अक्सर मारपीट और गोलीबारी होनेवाले इस गांव में गोली चलने की यह कोई नयी घटना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




