युवक-युवती की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका

Updated at : 12 Jan 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
युवक-युवती की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका

बिदुपुर : रूस्तमपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत परोहा दियारा क्षेत्र में गंगा नदी किनारे 9 नबंर हाइ विद्युत टेंशन टावर के निकट एक युवक एवं एक युवती का शव पाया गया है. घटना की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों का अनुमान है कि साक्ष्य छुपाने की नीयत […]

विज्ञापन

बिदुपुर : रूस्तमपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत परोहा दियारा क्षेत्र में गंगा नदी किनारे 9 नबंर हाइ विद्युत टेंशन टावर के निकट एक युवक एवं एक युवती का शव पाया गया है. घटना की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों का अनुमान है कि साक्ष्य छुपाने की नीयत से दोनों की हत्या कर शव को गंगा नदी किनारे फेंक दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है.

लोगों का कहना है कि गंगा की धार सूख जाने के कारण स्नान करने दियारा क्षेत्र पार कर गंगा नदी गये, तो किनारे में दोनों शव को देखा गया. घटनास्थल पर एक खाट भी लोगों ने देखी. लोगों का मानना है कि गला दबा कर दोनों युवक-युवती की हत्या कर शव को फेंका गया है. विदित हो कि गत 28 दिसंबर को भी ठीक इसी जगह पर एक युवती का शव अर्धजले अवस्था में पाया गया था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी थी. थानाध्यक्ष पी सामर्थ ने बताया की घटना की सूचना मिली है. छानबीन की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन