पूर्व मुखिया हत्याकांड में मिलन राय गिरफ्तार

Updated at : 07 Jan 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया हत्याकांड में मिलन राय गिरफ्तार

बिदुपुर : पूर्व मुखिया जयपाल राय हत्याकांड में रूस्तमपुर ओपी पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को रूस्तमपुर से गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी पीके सामर्थ ने बताया कि थाना क्षेत्र के बहरामपुर मदहा गांव में छापेमारी कर मिलन राय को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार मिलन राय स्व. किशुनी राय का पुत्र बताया गया है, जिसे पूछताछ […]

विज्ञापन

बिदुपुर : पूर्व मुखिया जयपाल राय हत्याकांड में रूस्तमपुर ओपी पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को रूस्तमपुर से गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी पीके सामर्थ ने बताया कि थाना क्षेत्र के बहरामपुर मदहा गांव में छापेमारी कर मिलन राय को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार मिलन राय स्व. किशुनी राय का पुत्र बताया गया है,

जिसे पूछताछ के उपरांत पुलिस ने जेल भेजा दिया. विदित हो कि गत 31 दिसंबर को जेढुली घाट पर नाव पर मोटरसाइकिल चढ़ाने के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर पूर्व मुखिया जयपाल राय की हत्या कर दी थी. इस संबंध में मृतक के साला द्वारा वर्तमान मुखिया मणिकांत राय समेत आठ लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें पुलिस ने एक नामजद आरोपी मिलन राय को जेल भेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन