बच्चों के विवाद में अधेड़ को मारी गोली, तनाव

हाजीपुर/देसरी : देसरी थाना क्षेत्र नया गांव सैनिक पोखर के पास बच्चों के क्रिकेट खेलने के विवाद में एक अधेड़ को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी 45 वर्षीय शिव कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में घायल ने चार नामजद व चार अज्ञात सहित आठ लोगों के […]
हाजीपुर/देसरी : देसरी थाना क्षेत्र नया गांव सैनिक पोखर के पास बच्चों के क्रिकेट खेलने के विवाद में एक अधेड़ को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी 45 वर्षीय शिव कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में घायल ने चार नामजद व चार अज्ञात सहित आठ लोगों के विरुद्ध आरोप लगाया है.
नगर थाने की पुलिस ने जख्मी शिव कुमार का फर्द बयान दर्ज कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को गांव के कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. खेल के दौरान ही बच्चों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. विवाद ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया, जब बच्चों के झगड़े में दो पक्षों के बड़े लोग भी एक-दूसरे उलझ गये. गांव के ही कुछ बुद्धिजीवियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया था. पुन: रात्रि लगभग साढ़े 10 बजे के आसपास इसी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर हमलावरों ने गोली चला दी.
गोली की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये. लोगों को जुटते देख सभी हमलावर वहां से भाग निकले. गोली महावीर प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र शिव कुमार के हाथ में लगी. परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सहदेई पीएचसी ले गये, जहां से डॉक्टरों ने जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में जख्मी शिव कुमार ने नवल राम, सूरज राम, अखिलेश राम, हुमश राम व चार अज्ञात सहित आठ लोगों के विरुद्ध आरोप लगाया है. उधर इस घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव कायम है. पुलिस तनाव को देखते हुए सतर्कता बरत रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




