व्हाट्सएप से खुला हत्या का राज

हाजीपुर : वैशाली पुलिस के लिए सिरदर्द बने रिलायंस इंजीनियर हत्याकांड में इंजीनियर के दो पार्टनरों की गिरफ्तारी ने थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन कई ऐसे अनसुलझे सवाल हैं, जो पुलिस को अब भी परेशान कर रहे हैं. पुलिस को यह सफलता मिली मृत इंजीनियर और उसके पार्टनरों के मोबाइल सीडीआर और इंजीनियर के […]
हाजीपुर : वैशाली पुलिस के लिए सिरदर्द बने रिलायंस इंजीनियर हत्याकांड में इंजीनियर के दो पार्टनरों की गिरफ्तारी ने थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन कई ऐसे अनसुलझे सवाल हैं, जो पुलिस को अब भी परेशान कर रहे हैं. पुलिस को यह सफलता मिली मृत इंजीनियर और उसके पार्टनरों के मोबाइल सीडीआर और इंजीनियर के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज से.
पुलिस ने जिन दो लोगों प्रभात कुमार और रामजी पटेल को इस हत्याकांड में गिरफ्तार किया है, वे दोनों न सिर्फ मृतक के बिजनेस पार्टनर थे, बल्कि उसके मकान में बतौर किरायेदार भी रह रहे थे. व्हाट्सएप पर मिले मैसेज के आधार पर पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि मृतक और उसके पार्टनरों के बीच दो लाख 72 हजार रुपये का विवाद चल रहा था.
पुलिस ने इसी मैसेज के आधार अपना अनुसंधान शुरू किया. पुलिस के अनुसंधान को उस वक्त और ज्यादा गति मिली, जब उसे यह जानकारी हुई कि मृतक का पार्टनर प्रभात अपने पूरे सामान के साथ मुजफ्फरपुर से जा चुका है और उसका दूसरा पार्टनर रामजी पटेल भी अपने घर चला गया था. इस हत्या के बाद प्रभात और रामजी के बीच 17 बार लगभग एक से डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई. सीडीआर खंगालने के दौरान दोनों के बीच हुई लंबी बातचीत ने पुलिस के संदेह को और ज्यादा पुख्ता कर दिया.
साथ ही दोनों का मोबाइल लोकेशन भी घटना वाली रात मृतक इंजीनियर के मोबाइल लोकेशन के साथ ही दिखा. हालांकि पुलिस अभी तक उस हथियार को बरामद नहीं कर सकी है, जिससे इंजीनियर की हत्या की गयी थी. पुलिस ने दोनों के पास से सिर्फ एक मोबाइल बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




