वाहन से कुचल कर अधेड़ की मौत

Updated at : 14 Nov 2015 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन से कुचल कर अधेड़ की मौत

लालगंज : लालगंज वैशाली मुख्य मार्ग के बेदौली गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद किसी अज्ञात वाहन से कुचलने से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क को जाम कर दिया, जिसके कारण सड़क की दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी. घटना की सूचना पाकर पहुंची […]

विज्ञापन

लालगंज : लालगंज वैशाली मुख्य मार्ग के बेदौली गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद किसी अज्ञात वाहन से कुचलने से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क को जाम कर दिया, जिसके कारण सड़क की दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी.

घटना की सूचना पाकर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया. घटना के विषय में थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव की पहचान रामजी साह के रूप में की गयी है. मृतक वैशाली थाने के भगवानपुर रत्ती गांव का रहने वाला बताया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन