लूटपाट का विरोध करने पर युवक को चाकू मारा

Updated at : 14 Nov 2015 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध करने पर युवक को चाकू मारा

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के सामाचक गांव के समीप एक व्यक्ति को चाकू मार कर किया घायल कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार करताहां थाने के धनुषी गांव निवासी विजेश्वर कुमार का 25 वर्ष पुत्र अमित कुमार गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. वह कुछ दिन पहले ही घर आया […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के सामाचक गांव के समीप एक व्यक्ति को चाकू मार कर किया घायल कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार करताहां थाने के धनुषी गांव निवासी विजेश्वर कुमार का 25 वर्ष पुत्र अमित कुमार गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है.

वह कुछ दिन पहले ही घर आया था. बताया गया है कि वह कुछ काम से हाजीपुर आया था. इसी दौरान कुछ अपराधियों ने उसे सामाचक गांव के पास लुटने की नीयत से रोक लिया. अपराधियों का विरोध करने पर उसके पेट में चाकू मार कर घायल कर दिया गया. बताते हैं कि लोगों को आते देख सभी अपराधी फरार हो गये. युवक को गंभीर हालत में हाजीपुर सदर अस्पताल में भरती कराया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर सदर थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता प्रकट की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन