पिस्तौल व गोली के साथ धराये दो सगे भाई

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के मां दुर्गा नगर में पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी मे एक अवैध हथियार और एक गोली के साथ दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. सदर थानाप्रभारी सुनील कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान मां दुर्गा नगर कॉलोनी निवासी रामनाथ सिंह के पुत्र सूरज […]
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के मां दुर्गा नगर में पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी मे एक अवैध हथियार और एक गोली के साथ दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. सदर थानाप्रभारी सुनील कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान मां दुर्गा नगर कॉलोनी निवासी रामनाथ सिंह के पुत्र सूरज कुमार एव नीतीश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया.
पुलिस ने उसके घर में तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्तौल और एक गोली भी बरामद की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों भाई के पहले से भी चोरी, डकैती, लूटपाट एवं अपहरण जैसे कई गंभीर मामलों में आरोपित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




