13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

बार-बार लड़की देखनेवाले की करायी जबरन शादी

गौरौल : लड़की देखने आये लड़के को लड़की के परिजनों ने जबरन शादी करा दी. विरोध करने पर लड़का एवं उसके परिजनों की पिटाई भी हुई, जबकि पूर्व में शादी की 17 जुलाई तय थी. लड़की पक्ष के लोगों का कहना था कि लड़केवाले से महीनों पूर्व शादी तय हो गयी थी और पूर्व में […]

गौरौल : लड़की देखने आये लड़के को लड़की के परिजनों ने जबरन शादी करा दी. विरोध करने पर लड़का एवं उसके परिजनों की पिटाई भी हुई, जबकि पूर्व में शादी की 17 जुलाई तय थी.

लड़की पक्ष के लोगों का कहना था कि लड़केवाले से महीनों पूर्व शादी तय हो गयी थी और पूर्व में कई बार लड़की दिखाई गई तथा इसकी पसंद होने पर शादी पक्की हो गई और हमलोग शादी की तैयारी में लगे थे कि इसी बीच लड़का और उसके परिजन पुन: लड़की देखने की शर्त रख दिये.

मुजफफरपुर जिले के कुढ़नी थानांतर्गत विष्णुपुर रजला गांव निवासी पलटन महतो के पुत्र रामनाथ महतो परिजनों के साथ अपने होनेवाली पत्नी गोरौल थाने की छौराही गांव निवासी बालेश्वर लाल महतो की पुत्री विभा कुमारी को थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा मलंग स्थान चांदपुर में देखने आये थे.

इसी बीच लड़की पसंद होने न होने को लेकर दोनों पक्षों में बात बढ़ गई और लड़की पक्ष के लोगों ने पकड़ कर जबरन शादी करा दी. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक धनंजय शर्मा पुलिस के साथ पहुंच कर मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाना लाया, जहां थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर लड़की को विदा कराने के लए लड़का पक्ष को राजी करा कर विदाई करा दी.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel